Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MS Word 2007 क्या है? सरल भाषा में

 आज आप क्या पड़ेंगे?



माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2007 (Microsoft Word 2007), माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2007 (Microsoft Office 2007) में दी गई एक विशेष सुविधा है। यह एक अत्यन्त समृद्ध एवं शक्तिशाली वर्ड प्रोसेसर (Word Processor) है।


यह ऑफिस 2007 (Office 2007) के सहायक प्रोग्राम्स में प्रमुख स्थान रखता है। इस प्रोग्राम की सहायता से सामान्यतः कार्यालयों में प्रयोग किए जाने वाले सभी प्रकार के डॉक्यूमेन्ट्स (Documents); जैसे—जटिल रिपोर्ट्स जिसमें तालिकाएं एवं चार्ट्स भी प्रयोग किए गए हों, आदि तैयार किए जा सकते हैं। 


इसके साथ-साथ कुछ नियमित कार्य, जैसे- नियमित पत्र-व्यवहार, को स्वतः ही होने का निर्धारण भी किया जा सकता है। इस प्रोग्राम की सहायता से पृष्ठसज्जा का कार्य भी अत्यन्त सरलता से किया जा सकता है।



वर्ड 2007 को चलाना ( Starting Word 2007)


वर्ड 2007 (Word 2007) को चलाने के लिए विन्डोज़ डेस्कटॉप पर स्थित वर्ड (Word) के आइकन पर डबल-क्लिक (Double Click) करना होता है 

अथवा मॉनीटर स्क्रीन के निचले बाएं कोने पर स्थित Start बटन पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले मेन्यू में से All Programs पर माउस प्वॉइन्टर लाने पर प्रदर्शित होने वाले मेन्यू में से Microsoft Office पर माउस प्वॉइन्टर लाने पर प्रदर्शित होने वाले मेन्यू में से Word एप्लीकेशन पर क्लिक करना होता है।

किसी भी प्रकार से वर्ड 2007 (Word 2007) को चलाने पर इस प्रोग्राम की एप्लीकेशन विन्डो मॉनीटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होती है जिसमें Document1 नामक एक नई रिक्त फाइल खुली हुई होगी।



वर्ड 2007 की एप्लीकेशन विंडो (Application Window of Word 2007)


वर्ड 2007 (Word 2007) को चलाने पर इसकी एप्लीकेशन विन्डो (Application Window) का प्रदर्शन मॉनीटर स्क्रीन पर निम्नांकित चित्र की भांति होता है -

Application of Window of Word 2007



 वर्ड 2007 (Word 2007) की एप्लीकेशन विन्डो (Application Window) विन्डोज़ (Windows) के वातावरण में कार्य करने वाले सामान्य एप्लीकेशन प्रोग्राम्स से कुछ भिन्न होती है।

 किसी सामान्य विन्डोज एप्लीकेशन प्रोग्राम के समान वर्ड 2007 की एप्लीकेशन विन्डो के सबसे ऊपर टाइटिल बार (Title Bar) पर प्रोग्राम के नाम के साथ खुली हुई डॉक्यूमेन्ट फाइल का नाम भी प्रदर्शित होता है, परन्तु टाइटिल बार (Title Bar) के नीचे मेन्यूबार (Menubar) और टूलबार्स (Toolbars) के स्थान पर रिबन (Ribbon) का प्रदर्शन होता है। 

वर्ड 2007 (Word 2007) की एप्लीकेशन विन्डो में रिबन (Ribbon) के नीचे क्षैतिज (Horizontal) एवं ऊर्ध्वाधर (Vertical) पैमाना (Scale) भी प्रदर्शित होता है। इनका प्रयोग टैक्स्ट एवं ग्राफिक्स को डॉक्यूमेन्ट के पृष्ठ पर समायोजित करने के लिए किया जाता है। क्षैतिज रूलर पर निर्धारित किए गए Tabs का भी प्रदर्शन होता है। 

किसी सामान्य एप्लीकेशन विन्डो के समान ही वर्ड 2007 (Word 2007) की विन्डो में भी क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर स्क्रॉल बार का प्रदर्शन होता है, परन्तु वर्ड 2007 (Word 2007) की विन्डो में इन स्क्रॉल बार्स के साथ कुछ चिन्ह भी प्रदर्शित होते हैं। क्षैतिज स्क्रॉल बार के साथ दाई ओर प्रदर्शित होने वाले पांच बटन View Buttons कहलाते हैं।

इनका प्रयोग वर्ड 2007 (Word 2007) में डॉक्यूमेन्ट फाइल का प्रदर्शन निर्धारित करने के लिए किया जाता है। 

ऊर्ध्वाधर स्क्रॉल बार पर नीचे की ओर प्रदर्शित होने वाले तीन बटन्स में से पहले बटन का प्रयोग डॉक्यूमेन्ट के वर्तमान पृष्ठ से पहले वाले पृष्ठ पर जाने के लिए तथा तीसरे बटन का प्रयोग वर्तमान पृष्ठ से अगले पृष्ठ पर जाने के लिए किया जाता है। दूसरे बटन Select Browse Object का प्रयोग करने पर प्रदर्शित होने वाले Select Browse Object मेन्यू में से वांछित आइटम पर क्लिक करके वर्तमान सक्रिय फाइल में उसे Browse करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। 

अब कर्सर की वर्तमान स्थिति से यदि Browse किया गया आइटम ऊपर है, तो Previous Page पर क्लिक करने पर हम डॉक्यूमेन्ट में उस आइटम पर पहुंच जाते हैं और यदि Browse किया गया आइटम नीचे है, तो Next Page पर क्लिक करने पर हम डॉक्यूमेन्ट में उस आइटम पर पहुंच जाते हैं। वर्ड 2007 (Word 2007) की एप्लीकेशन विन्डो में सबसे नीचे स्टेटस बार प्रदर्शित होती है, जिस बार पर कर्सर की वर्तमान स्थिति तथा अन्य अनेक सूचनाएं समय-समय पर प्रदर्शित होती रहती हैं।



वर्ल्ड 2007 के मेन्यूज़ (Menus of Word 2007)


जब वर्ड 2007 (Word 2007) को चलाया जाता है, तो इसकी मेन्यूबार (Menubar) का एक नया लुक (Look) प्राप्त होता है। 

इसके तीन भाग-   (1) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस बटन (Microsoft Office Button),  (2) क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar) और (3) रिबन (Ribbon), होते हैं। 

ये तीनों भाग अनेक ऐसे फंक्शन्स (Functions) और कमाण्ड्स (Commands) को धारण करते हैं, जो कि वर्ड के पूर्ववर्ती संस्करणों में मेन्यूज़ में स्थित थे। 

इसके बारे में अधिक जानने के लिए हमारी अगली पोस्ट को देखें।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

MS WORD 2007 के मेन्यूज़