Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ब्रेकफास्ट हेल्दी बनाने का आसान तरीका

 


इन खास चीजों को शामिल कर बनाएं अपना ब्रेकफास्ट हेल्दी



नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। हमारे व्यस्त शेड्यूल में सुबह क्या खाना है, इसका प्लान बनाने के लिए बहुत ही कम समय लगता है। इसलिए सुबह-सुबह कुछ पौष्टिक और स्वादिष्ट खाने की कोशिश करें। अगर आप कुछ स्वादिष्ट चीजों को लेकर स्टोर करके रखे रहेंगे, तो सुबह क्या खाना है, इसे सोचने में आपको बहुत आसानी होगी।


जिसमें हों सभी जरूरी पोषक तत्व

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह जब नाश्ता करें, तो ऐसे खाद्य पदार्थों को खाने की कोशिश करें जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद हो। 

सुबह स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ता करने से भूख कम लग सकती है और व्यक्ति का मेटाबोलिज्म पूरे दिन अच्छे से काम कर सकता है। 
वहीं डाइटीशियन कुसुम डंगवाल कहती हैं कि सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए ओटमील का सेवन जरूर करें। साधारण ओटमील को आप फलों के साथ और भी हेल्दी बना सकते हैं। सुबह के नाश्ते में ओटमील का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सुबह पौष्टिक नाश्ता करने से पूरे दिन काम करने की एनर्जी भी बनी रहती है।


5 टेस्टी नाश्ते, जो हैं हेल्दी भी

  • अंडा और टोस्ट: अगर नाश्ते में से अंडे और टोस्ट को निकाल दिया जाए तो नाश्ते की वैल्यू ही खत्म हो जाएगी। यह सबसे साधारण, स्वादिष्ट और जल्दी तैयार होने वाला नाश्ता है जिसमे प्रोटीन, अच्छा फैट और आयरन होता है। नाश्ते में अंडे खाने से बढ़िया शायद ही कोई चीज हो सकती है। आमलेट या अकुरी के रूप में उबला हुआ, नरम और तरल के रूप में अंडे का सेवन नाश्ते के रूप में किया जा सकता है।


  • पीनट बटर: कभी-कभी आपको केवल एक साधारण पावर ब्रेकफास्ट की जरुरत होती है। इसके लिए आप पीनट बटर सैंडविच चुनें और यूरोपीय लोगों की तरह इसमें केले की स्लाइस डालकर ताजा-ताजा खाएं या एक चम्मच जैम/जेली जैसे अमेरिकी लोग खाते हैं, उस तरह से लगा करके खाएं। पीनट बटर मक्खन का एक स्वस्थ विकल्प होता है और यह दो किस्मों में मिलता है, पहली किस्म मलाईदार और दूसरी कुरकुरेदार होती है। कसरत से पहले या बाद के नाश्ते के लिए अपने मिल्कशेक में पीनट बटर वैरिएंट मिलाकर खाएं।

  • कॉर्न फ्लेक्सः कॉर्न फ्लेक्स का सेवन पूरी दुनिया में किया जाता है। दूध और कॉर्नफ्लेक्स को मिला करके सुबह-सुबह खाया जाता है। कॉर्नफ्लेक्स के सेवन के • लिए दूध को ठंडा या गर्म करके अपने कटोरे में ताजे केले, सेब आदि या मुट्ठी भर सूखे मेवे डालकर भी खा सकते हैं। मिठास बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद या दानेदार गुड़ भी डालकर खा सकते हैं। कॉर्नफ्लेक्स इतना ज्यादा गाढ़ा होता है कि आखिरी बाइट तक ये कुरकुरा लगता है।

  • मुसलीः जो लोग सेहत के प्रति बहुत ज्यादा सचेत रहते हैं उनके लिए मुसली बहुत ही उपयुक्त नाश्ते का विकल्प हो सकता है। इसमें आयरन और मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व तथा मिनिरल्स मौजूद होते हैं। मुसली को दूध के साथ या अकेले भी •खाया जा सकता है क्योंकि यह बहुत कुरुकुरा होता है इसलिए बच्चों के लिए खाने में मजेदार साबित हो सकता है। बच्चे इसे जब भी खायेंगे यह उन्हें खाने में बहुत मजा आएगा।

  • चॉकलेट स्प्रेड: हर भोजन में कुछ न कुछ डालकर खाया जाता है और वहीं जब नाश्ते की बात आती है तो चॉकलेट स्प्रेड इसमें खास बन जाता है क्योंकि इसमें हेजलनट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

MS WORD 2007 के मेन्यूज़