Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MS WORD 2007 के मेन्यूज़

  आज हम क्या जानेंगे?





दोस्तों, आज आप सब यह जान‌ जाएंगे कि MS WORD को चलाने के लिए ऊपर जो MENUS दिए गए होते हैं, उनका use कैसे किया जाता है?

जब वर्ड 2007 (Word 2007) को चलाया जाता है, तो इसकी मेन्यूबार (Menubar) का एक नया लुक (Look) प्राप्त होता है।
 इसके तीन भाग माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस बटन (Microsoft Office Button), क्विक एक्सेस टुलवार (Quick Access Toolbar) और रिबन (Ribbon), होते हैं। ये तीनों भाग अनेक ऐसे फंक्शन्स (Functions) और कमाण्ड्स (Commands) को चारण करते हैं, जो कि वर्ड के पूर्ववर्ती संस्करणों में मेन्यूज़ में स्थित थे। इन तीनों के कार्यों के बारे में विवरण निम्नानुसार है»»



माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस बटन (Microsoft Office Button)


माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस बटन (Microsoft Office Button ) वे सभी कार्य करता है, जो इसके पूर्ववर्ती संस्करणों में File मेन्यू करता था। 

यह बटन हमें नया डॉक्यूमेन्ट बनाने, पहले से बनी हुई डॉक्यूमेन्ट फाइल को खोलने (Open) एवं डॉक्यूमेन्ट फाइल पर कार्य समाप्त करने के उपरान्त इसे बन्द (Close) करने, डॉक्यूमेन्ट पर किए गए कार्य को सुरक्षित (Save or Save As) करने, डॉक्यूमेन्ट को प्रिन्ट (Print) करने, डॉक्यूमेन्ट को ई-मेल (E-mail) अथवा इन्टरनेट फैक्स (Internet Fax) के माध्यम से प्रेषित (Send) करने, डॉक्यूमेन्ट को प्रिपेयर (Prepare) और ब्लॉग आदि पर पब्लिश (Publish) करने की सुविधा प्रदान करता है।



रिबन (Ribbon)


रिबन (Ribbon) वर्ड 2007 (Word 2007) की एप्लीकेशन विन्डो में टाइटल वार (Title Bar) के नीचे प्रदर्शित होता है। 

इस पर सात टैब्स (Tabs) – Home, Insert, Page Layout, References, Mailings, Review और View, होते हैं, जो

अनेक नए और पुराने फीचर्स (Features) को धारण करते हैं। प्रत्येक टैब (Tab) ग्रुप्स (Groups ) में विभाजित होते हैं। ग्रुप्स (Groups), वर्ड डॉक्यूमेन्ट को तैयार करने अथवा सम्पादित करने के लिए किए जाने वाले कार्यों का लॉजिकल कलेक्शन (Logical) Collection) होते हैं। सामान्यतः प्रयोग किए जाने वाले फंक्शन्स (Functions) रिबन (Ribbon) पर प्रदर्शित होते हैं, 
इसके अतिरिक्त फीचर्स (Features) को देखने और प्रयोग करने के लिए ग्रुप के निचले दाएं कोने पर स्थित ऐरो, जिसे डॉयलॉग बॉक्स लॉन्चर (Dialog Box Launcher) कहा जाता है, का प्रयोग किया जाता है। वर्ड 2007 (Word 2007) के रिबन (Ribbon) पर स्थित टैब्स (Tabs) में निम्नलिखित ग्रुप्स (Groups) स्थित होते हैं-


  • Home - इस टैब के अन्तर्गत क्लिपबोर्ड (Clipboard), फॉन्ट्स (Fonts), पैराग्राफ (Paragraph), स्टाइल्स (Stytes) और एडिटिंग (Editing) ग्रुप्स (Groups) स्थित होते हैं।

  • Insert - इस टैब के अन्तर्गत पेजेज़ (Pages). टेबल्स (Tables), इलस्ट्रेशन्स (Illustrations), लिंक्स (Links), हेडर एण्ड फूटर (Header & Footer), टेक्स्ट (Text) और सिम्बल्स (Symbols) ग्रुप्स (Groups) स्थित होते हैं।

  • Page Layout - इस टैब के अन्तर्गत थीम्स (Themes) पेज सेटअप (Page Setup), पेज बैकग्राउण्ड (Page Background), पैराग्राफ (Paragraph) और अरेन्ज (Arrange) ग्रुप्स (Groups) स्थित होते हैं।

  • References - इस टैब के अन्तर्गत टेबल ऑफ कन्टेन्ट्स (Table of Contents), फुटनोट (Footnote). साइटेशन एण्ड बिबलियोग्राफी (Citation & Bibliography), कैप्शन्स (Captions), इन्डैक्स (Index) और टेबल ऑफ अथॉर्टीज़ (Table of Authorities) ग्रुप्स (Groups) स्थित होते हैं।

  • Mailings - इस टैब के अन्तर्गत क्रिएट (Create), स्टार्ट मेल मर्ज (Start Mail Merge), राइट एण्ड इन्सर्ट फील्ड्स (Write & Insert Fields), प्रिव्यू रिजल्ट्स (Preview Results) और फिनिश (Finish) ग्रुप्स (Groups ) स्थित होते हैं।

  • Review - इस टैब के अन्तर्गत प्रूफिंग (Proofing), कमेन्ट्स (Comments), ट्रैकिंग (Tracking), चेन्जेज़ (Changes), कम्पेयर (Compare) और प्रोटेक्ट (Protect) ग्रुप्स (Groups) स्थित होते हैं।

  • View - इस टैब के अन्तर्गत डॉक्यूमेन्ट व्यूज़ (Document Views ), शो/ हाइड (Show/Hide), जूम (Zoom), विन्डो (Window) और मैक्रोज़ (Macros) ग्रुप्स (Groups ) स्थित होते हैं।



क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbaar)


वर्ड 2007 (Word 2007) की एप्लीकेशन विन्डो में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस बटन (Microsoft Office Button) के साथ ही क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar) प्रदर्शित होती है। यह एक कस्टमाइज़ (Customize) किए जाने योग्य टूलबार (Toolbar) होती है, 

जिस पर हम उन कमाण्ड्स को स्थित कर सकते हैं, जिनका प्रयोग हम करना चाहते हैं। इसको कस्टमाइज़ (Customize) करने के लिए इस टूलबार के बाद दिए गए कस्टमाइज़ क्विक एक्सेस टूलबार (Customize Quick Access Toolbar) बटन पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाली ड्रॉप डाउन लिस्ट (Drop Down List) में से वांछित कमाण्ड्स को एक-एक करके सेलेक्ट करके टूलबार पर स्थित किया जा सकता है। 


इस लिस्ट में जिस कमाण्ड से पहले चिन्ह लगा होता है, वह इस समय क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar) पर स्थित होती है। यदि इस लिस्ट में स्थित कमाण्ड्स के अलावा किसी अन्य कमाण्ड को भी क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar) पर स्थित करना है, तो इस लिस्ट में से More Commands ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।

हम क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar) को रिबन (Ribbon) के ऊपर अथवा नीचे प्रदर्शित कर सकते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar) रिबन (Ribbon) के ऊपर प्रदर्शित होती है, इसे रिबन (Ribbon) के नीचे प्रदर्शित करने के लिए कस्टमाइज़ क्विक एक्सेस टूलबार (Customize Quick Access Toolbar) बटन पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाली ड्रॉप डाउन लिस्ट (Drop Down List) में स्थित Show Below the Ribbon ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। 


क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar) को पुनः रिबन (Ribbon) के ऊपर प्रदर्शित करने के लिए कस्टमाइज़ क्विक एक्सेस टूलबार (Customize Quick Access Toolbar) बटन पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाली ड्रॉप डाउन लिस्ट (Drop Down List) में स्थित Show Above the Ribbon ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।

हम किसी अन्य कमाण्ड को भी क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar) पर जोड़ सकते हैं। इसके लिए वांछित कमाण्ड पर माउस प्वॉइन्टर लाकर राइट क्लिक (Right Click) करने पर प्रदर्शित होने वाले शॉर्टकट मेन्यू के Add to Quick Access Toolbar ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

MS WORD 2007 के मेन्यूज़