परिचय (Introduction)
कम्प्यूटर के जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी होने के कारण एकाउंटिंग का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रह गया है। विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान किसी कम्प्यूटर प्रोग्रामर से अपनी व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार अपना निजी एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर बनवा लेते हैं। ये प्रोग्राम्स कोबोल, फॉक्सप्रो तथा इनसे मिलती-जुलती भाषाओं में बनाए जाते थे। इसी दौरान कुछ कम्पनीज़ बाजार में रेडीमेड एकाउण्टिंग सॉफ्टवेयर्स भी ले आईं। इनमें से सबसे अधिक प्रचलित और लोकप्रिय एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के रूप में टैलो ने अपना वर्चस्व-सा स्थापित कर लिया। यह सॉफ्टवेयर व्यावसायिक एकाउण्टिंग को समस्त आवश्यकताओं की पूर्ति करता था।
इस सॉफ्टवेयर को भारत के कर्नाटक प्रदेश की बंगलौर में स्थित एक कम्पनी M/s Penutronics Private Limited ने विकसित किया था। टैली का सबसे पहला संस्करण टैली 4.0 बाजार में आया था। टैली के इस संस्करण का प्रयोग डॉस के वातावरण में किया जा सकता था। टेली नामक यह सॉफ्टवेयर प्रयोग में इतना सरल था कि लोगों ने इसे फटाफट अपनाया और इस पर वे एकाउण्टिंग का कार्य करने लगे। इस संस्करण को प्रयोग करने में लोगों को कुछ कमियां प्रतीत हुइ, तो कम्पनी ने लोगों के सुझावों का स्वागत करते हुए, इन कमियों को दूर करके इसका नया संस्करण टैली 4.5 बाजार में प्रस्तुत किया। टेली का यह संस्करण डॉस के वातावरण में कार्य करता था। टेली का यह संस्करण भी केवल एकाउण्टिंग के लिए ही उपयोगी था, परन्तु इस संस्करण में एकाउण्ट्स की प्रिन्टिंग से सम्बन्धित सुविधाओं को सुधारा गया। इसके उपरान्त ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में विन्डोज़ का प्रयोग होने लगा। अब प्यूट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने टैली का नया संस्करण टेली 5:0 बाजार में उतारा। यह संस्करण डॉस के वातावरण के स्थान पर विन्डोज़ के वातावरण में कार्य करता था। यह सॉफ्टवेयर विन्डोज़ के संस्करण विन्डोज़ 3.1 तथा ऑपरेटिंग सिस्टम विन्डोज 95. विन्डोज 98 आदि पर भी समान रूप से कार्य करता था। टैली के इस संस्करण में एकाउंण्टिंग के साथ-साथ इन्वेन्ट्री को भी सम्मिलित किया गया। चूंकि अभी तक कम्प्यूटर प्रयोगकर्ता कम्प्यूटर द्वारा की जाने वाली एकाउण्टिंग के प्रयोग से भली-भांति परिचित हो चुके थे और उन्होंने टैली के इस नए संस्करण को हाथों-हाथ लिया। देखते ही देखते टैली 5.0 भारत का सर्वाधिक प्रयोग में आने वाले एकाउंण्टिंग सॉफ्टवेयर के रूप में स्थापित हो गया। टैली के लोकप्रिय होने का एक विशेष कारण यह था कि यह प्रयोग करने में अत्यन्त सरल था। कोई भी नया व्यक्ति इसकी सहायता से एकाउण्ट्स का कार्य कर सकता था। इस सॉफ्टवेयर ने अनेक बेरोजगारों को रोजगार दिलाया है। टैली के इस संस्करण पर कार्य करते समय प्रयोगकर्ताओं ने कुछ नए सुझाव इस कम्पनी को दिए, जिनके आधार पर इस संस्करण को और अधिक समृद्ध और शक्तिशाली करके टैलो 5.4 के रूप में प्रस्तुत किया। कम्प्यूटर तकनीक मे अत्यन्त तीव्र गति से प्रगति एवं विकास हो रहा है। इसी कारण कम्प्यूटर अब केवल आकड़ों का विश्लेषण करने वाली मशीन न रहकर संचार के एक सशक्त माध्यम के रूप में भी स्थापित हो चुका है। टैली के प्रयोगकर्ताओं की बढ़ती हुई आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर इसके निर्माताओं ने पिछले वर्ष सन् 2001 में इसका नयाँ संस्करण बाजार में प्रस्तुत किया है, जिसे उन्होंने टैली 6.3 नाम दिया। टैली का यह गया संस्करण टैली 6.3 लगभग छह वर्षों के बाद बजार में आया है। इसका प्रयोग विन्डोज ऑपरेटिंग सिस्टम के संस्करण विन्डोज 95 से उन्नत संस्करणों पर ही किया जा सकता है। इसका प्रयोग हम विन्डोज़ 3.1 में नहीं कर सकते।
भारत में अप्रैल 2005 से टैक्सेशन के नए स्ट्रक्चर के लागू होने के कारण टैली के नए संस्करण टैली 7.2 को बाजार में उतारा गया। टैली के इस संस्करण में दिए गए एकीकृत फीचर्स (Integrated Features) ने टैक्सेशन की नई पद्धति से उत्पन्न होने वाली असंख्य समस्याओं को हल करना अत्यंत सरल बना दिया है, साथ ही सिंगल यूजर और मल्टी- यूज़र के लिए लाइसेन्सिंग की प्रक्रिया को भी अत्यन्त सरल कर दिया गया है। टैली के इस नवीनतम संस्करण को दो रूपों में बाजार में प्रस्तुत किया गया है। पहला रूप टैली गोल्ड, जो कि नेटवर्क युज़र सॉफ्टवेयर है और दूसरा रूप टैली सिल्वर, जोकि सिंगल यूजर सॉफ्टवेयर है। टैली गोल्ड पर किसी भी नेटवर्क में असीमित प्रयोगकर्ता कार्य कर सकते हैं। टैली के सिंगल यूज़र रूप जिसे टेली सिल्वर कहा जाता है, का प्रयोग पर्सनल कम्प्यूटर पर किया जा सकता है। टैली 7.2 तक टैली को प्रयोग करने का माध्यम अंग्रेजी हुआ करता था। टैली के प्रयोग को और अधिक सरल बनाने के लिये टैली के निर्माताओं ने इसे अनेक भाषाओं में प्रयोग करने योग्य बनाते हुए टैली 8.1 के रूप में प्रस्तुत किया है। टैली के निर्माताओं ने भारतीय प्रयोगकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए, टैली को भारतीय भाषाओं में भी प्रयोग किये जाने योग्य बनाते हुए, टैली 8.1 को बाजार में उतारा। यह एक बहुभाषीय (Multilingual) व्यावसायिक एकाउण्टिंग और इन्वेंट्री मैनेजमेन्ट सॉफ्टवेयर है। टैली के इस संस्करण में टैली के निर्माताओ को इसकी कुछ तकनीकी कमियों का ज्ञान हुआ तो इसके कुछ महीनों के बाद ही इन कमियों को दूर करते हुए और टैली में कुछ नयी सुविधाओं को जोड़ते हुए टैली का नया संस्करण टैलो 9 के रूप में बाजार में प्रस्तुत किया गया।

0 टिप्पणियाँ