आज हम क्या पढ़ेंगे?
दोस्तों, स्वागत है आप सबका मेरे इस नए ब्लॉग में। आज का ज़माना इंटरनेट का ज़माना है, और इंटरनेट क्या है?, यह आपको पता ही होगा।
हम जब कुछ भी इंटरनेट पर Search करते हैं, तो इंटरनेट हमें जो Result देता है, वो Result किसी-न-किसी Website से लिया गया होता है। यह Websites वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) पर Registered होती हैं। यहां WWW काम होता है।
वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web)
वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web), इन्टरनेट पर विश्वभर में लाखों मशीनों अर्थात् कम्प्यूटर्स पर संग्रहित अनेक डॉक्यूमेंट्स (Documents) को एक्सेस करने के लिए एक आर्किटेक्चरल फ्रेमवर्क (Architectural Framework) है।
वर्ल्ड वाइड वेब को संक्षेप में वेब (Web) अथवा WWW अथवा W3 भी कहा जाता है। वेब (Web) को इन्टरनेट-आधारित ग्लोबल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (Global Information System) भी कहा जा सकता है; क्योंकि यह विश्वभर में 4 लाख से अधिक कम्प्यूटरों पर संग्रहित सूचनाओं का एक भंडार है तथा ये कम्प्यूटर इन्टरनेट के माध्यम से एक-दूसरे से आपस में जुड़े हुए (Linked) हैं।
WWW एक डिस्ट्रीब्यूटेड क्लाइन्ट सर्वर सर्विस (Distributed Client Server Service) है, जिसमें कोई भी यूजर एक ब्राउजर (Browser) अर्थात् क्लाइन्ट का प्रयोग कर किसी सर्वर (Server) के सर्विस को एक्सेस कर सकता है। WWW द्वारा यूजर्स अर्थात् क्लाइन्ट्स (Clients) को प्रदान की जाने वाले सर्विसेज (Services) इन्टरनेट पर अनेक लोकेशन्स (Locations) पर वितरित (Distributed) की हुई होती हैं, जिन्हें वेबसाइट्स (Websites) कहा जाता है।
वेब ब्राउजर्स (Web Browsers)
नेट सर्फिंग के लिए प्रयोग किया जाने वाला एप्लीकेशन प्रोग्राम ही वेब ब्राउजर (Web Browser) कहलाता है। वेव ब्राउजर (Web Browser) एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होता है, जिसका प्रयोग वेब पेजेज़ को देखने और वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web) को नेविगेट (Navigate) करने अर्थात् वेब (Web) में भ्रमण करने के लिए किया जाता है।
ब्राउजर, रिक्वेस्ट किए गए पेज को वेब (Web) से रिट्राइव (Retrieve) करके, उस पेज के HTML कोड को इन्टरप्रेट करता है और पेज को फॉर्मेट करके प्रदर्शित करता है। वेब ब्राउजर (Web Browser) को वेब क्लाइन्ट (Web Client) अथवा इन्टरनेट नेविगेशन टूल (Internet Navigation Tool) भी कहा जाता है।
विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए विभिन्न प्रकार के वेब ब्राउजर्स (Web Browsers) इन्टरनेट पर निःशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें डाउनलोड (Download) किया जा सकता है। वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन द्वारा विकसित किया गया इन्टरनेट एक्सप्लोरर (Internet Explorer) और नेटस्केप कम्यूनिकेशन्स कॉरपोरेशन द्वारा विकसित किया गया नेटस्केप नेविगेटर (Netscape Navigator) वर्ल्ड वाइड वेब के लिए प्रयोग किए जाने वाले लोकप्रिय और प्रचलित ब्राउजर हैं। वेब ब्राउजर के निम्नलिखित कार्य हैं -
● वेब ब्राउजर किसी पेज के निर्दिष्ट किए गए वेब एड्रेस (Web Address) अर्थात् URL के लिए सम्बन्धित वेब साइट (Web Site) से सूचनाएं इन्फॉर्मेशन को रिट्राइव (Retrieve) करके प्रदर्शित करता है।
● किसी वेब पेज के हाइपरटेक्स्ट लिंक (Hypertext Link) के लिए वेब ब्राउजर, वेब सर्वर से कम्यूनिकेट करता है; ताकि वह लिंक्ड पेज अथवा लिं लोकप्रिय वेब ब्राउजर्स (Popular Web Browsers) क्ड डॉक्यूमेन्ट को प्रदर्शित कर सके।
• वेब ब्राउजर HTML में लिखे गए वेब पेजेज़ को इन्टरप्रेट, फॉर्मेट और डिस्प्ले करता है। वेब ब्राउजर किसी भी वेब पेज को एक्जिक्यूट नहीं करता है। वास्तव में यह प्रयोगकर्ता द्वारा निर्दिष्ट किए वेब पेज अर्थात् URL के लिए वेब सर्वर से प्रार्थना करता है। जब वेब सर्वर उस प्रार्थना को प्राप्त करता है, तो वह उस पेज को प्रोसेस कर उस पेज का HTML कोड ब्राउजर अर्थात् क्लाइन्ट को वापस भेज देता है, जिसे ब्राउजर द्वारा इन्टरप्रेट और फॉर्मेट करके प्रदर्शित किया जाता है।
लोकप्रिय वेब ब्राउजर्स (Popular Web Browsers)
वर्ल्ड वाइड वेब के लिए प्रयोग किए जाने वाले कुछ लोकप्रिय और प्रचलित ब्राउजर्स निम्नलिखित हैं-
● मोजैक (Mosaic)—मोजक (Mosaic), वर्ल्ड वाइड वेब के लिए विकसित किया गया पहला ग्राफिकल इन्टरफेस आधारित और ग्राफिक क्षमतायुक्त वेब ब्राउजर था। मोजैक को मार्क एन्डरसीन ने विकसित किया था, जो उस समय नेशनल सेन्टर फॉर सुपरकम्प्यूटिंग एप्लीकेशन्स (National Center for Supercomputing Applications) नामक संस्था में कार्यरत थे। मोजैक (Mosaic) इन्टरनेट पर व्यक्तिगत उपयोग के लिए मुफ्त में उपलब्ध है।
● लिनक्स (Lynx) – यह एक नॉन-ग्राफिकल (Non-Graphical) अर्थात् टैक्स्ट-आधारित (Text Based) ब्राउजर है। इसे मूल रूप से यूनिवर्सिटी ऑफ कन्सास (University of Kansas) द्वारा विकसित किया गया था। यह टेक्स्ट-आधारित इन्टरनेट कनेक्शन जैसे डायल-अप यूनिक्स एकाउन्ट (Dial-Up UNIX Account) के लिए सर्वथा उपयुक्त ब्राउजर है।
• नेटस्केप नेविगेटर (Netscape Navigator)- नेटस्केप नेविगेटर (Netscape Navigator) एक लोकप्रिय ग्राफिकल इन्टरफेस आधारित ब्राउजर है। इस वेब ब्राउजर को नेटस्केप कम्यूनिकेशन्स कॉरपोरेशन (Netscape Communications Corporation) द्वारा विकसित किया गया है। नेटस्केप नेविगेटर को प्रचलन में नेटस्केप (Netscape) कहा जाता है। यह नेटस्केप कम्यूनिकेटर (Netscape Communicator) का एक हिस्सा है। नेटस्केप कम्यूनिकेटर इन्टरनेट टूल्स का एक सुइट (Suite) है, जिसके कुछ लोकप्रिय कम्पोनेन्ट्स (Components) हैं—नेटस्केप नेविगेटर (Netscape Navigator), जिस वेब (Web) को ब्राउज (browse) करने के लिए प्रयोग किया जाता है; नेटस्केप मेसेन्जर (Netscape Messanger), जिसे ई-मेल और न्यूजग्रुप रीडिंग (E-mail and Newsgroup Reading) के लिए प्रयोग किया जाता है; नेटस्केप कम्पोजर (Netscape Composer), जिसे वेब पेजेज़ को सम्पादित (Edit) करने के लिए प्रयोग किया जाता है और नेटस्केप कॉन्फेरेन्स (Netscape Conference), जिसे ऑनलाइन कोलाबोरेशन के लिए प्रयोग किया जाता है। नेटस्केप नेविगेटर विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम्स, जैसे- विन्डोज़, मैकेनटॉश (Macintosh) और यूनिक्स के विभिन्न संस्करणों के लिए उपलब्ध है। नेटस्केप कम्यूनिकेटर को नेटस्केप की वेब साइट http:// home.netscape.com से निःशुल्क डाउनलोड (Download) किया जा सकता है।
• माइक्रोसॉफ्ट इन्टरनेट एक्सप्लोरर (Microsoft Internet Explorer)-इन्टरनेट एक्सप्लोरर (Internet Explorer)
एक लोकप्रिय ग्राफिकल इन्टरफेस आधारित ब्राउजर है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन द्वारा विकसित किया गया है। इन्टरनेट एक्सप्लोरर (Internet Explorer) को प्रचलन में एक्सप्लोरर कहा जाता है। एक्सप्लोरर (Explorer), विन्डोज (Windows) और मैकिनटॉश ऑपरेटिंग सिस्टम के सभी संस्करणों पर रन करता है। इन्टरनेट एक्सप्लोरर (Internet Explorer) को माइक्रोसॉफ्ट के वेबसाइट http://www.microsoft.com/ie/ से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ