Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दूध को ऐसे बनाएं टेस्टी

दूध को टेस्टी बनाने के कुछ घरेलू उपाय

चाहे प्रोटीन हो या फेट, सब दूध में मिल जाता है। यह एक ऐसी चीज है जिसमें लगभग सभी चीजें मिल जाती हैं। दूध पीना हमारे लिए कितना जरूरी है और इसे पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं, इस बारे में जागरूक करने के लिए ही वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। दूध को टेस्टी कैसे बनाएं, एक्सपर्ट्स से बात करके बता रहे हैं



दूध पीना सेहत के लिए जरूरी माना जाता है। इसका कारण है। कि दूध में भरपूर कैल्शियम होता है। आपके कुछ दोस्त या भाई-बहन जहां दूध को गट-गट करके पो जाते होंगे तो कुछ दूध को देखते ही मुंह बना लेते होंगे। दूध में पसंद का फ्लेवर मिलाने से दूध ज्यादा टेस्टी हो जाता है और उसे पीना भी आसान हो जाता है।

       

 दूध को ऐसे बनाए टेस्टी

अगर आपको सादा दूध पीना पसंद नहीं है तो उसे यमी बना सकते हैं।
इसके बहुत सारे तरीके कुछ इस प्रकार हैं:



  • ऐसे पी जाएंगे फुल गिलास

दूध अगर सादा पीना पसंद नहीं है तो इसका फ्लेवर बदलने के लिए कुछ चीजें जैसे चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी आदि एड कर सकते हैं। वहीं ड्राई फ्रूट्स, कॉर्न फ्लेक्स, चोकोस आदि भी डाल सकते हैं। इतना ही, नहीं दूध में केसर, खजूर, हल्दी, सोंठ, इलायची आदि भी डाल पी सकते हैं। इससे दूध का टेस्ट और न्यूट्रिशंस बढ़ जाएंगे। हल्दी वाला दूध पीने से न केवल दूध जल्दी डाइजेस्ट होता है बल्कि पेट भी खराब नहीं होता। एक गिलास दूध में आधा चम्मच से ज्यादा हल्दी या 2-3 चुटकी से ज्यादा सोंठ नहीं मिलानी चाहिए।


  • शेख पीकर आएगा मजा

गर्मी का मौसम है तो फ्रूट शेक बनाकर भी पी सकते हैं। इन दिनों मैंगो खूब मिल रहे हैं तो क्यों न मैंगो शेक बनाकर पिएं। इसके अलावा बनाना या स्ट्रॉबेरी शेक भी पी सकते हैं। ध्यान रखें कि शेक बनाते समय उसमें चीनी कम डालें क्योंकि फ्रूट पहले से ही बहुत मीठा होता है। शेक का टेस्ट बढ़ाने के लिए उसमें 1 या 2 आइस क्यूब भी डाल सकते हैं। चाहे तो दूध में फ्रूट्स के छोटे-छोटे टुकड़े मिलाकर भी पी सकते हैं।


  • अहा ! चॉकलेटी मिल्क

चॉकलेट आपको पसंद होगी तो क्यों न इसे दूध में मिलाया जाए। दूध को यमी बनाने के लिए इसमें चॉकलेट सिरप या चॉकलेट पाउडर डाल सकते हैं। चाहे तो चॉकलेट
को तोड़कर ही उसमें डाल दें। ध्यान रखें कि चॉकलेट गुनगुने दूध में ही डालें, गर्म में नहीं। गर्म दूध में चॉकलेट डालने से दूध फट सकता है। चॉकलेट की जगह बॉर्नविटा, हॉलिंक्स, कॉम्प्लान, बूस्ट आदि पाउडर भी दूध में डालकर दूध पी सकते हैं। इनसे भी दूध का टेस्ट बढ़ जाता है। इन पाउडर में हाई शुगर होती है। इसलिए इन्हें दूध में मिलाने के बाद चीनी न मिलाएं।


  • मिल्क प्रोडक्ट भी चलेंगे
दूध की जगह दूध से बने प्रॉडक्ट भी ले सकते हैं। इसमें दही, छाछ, पनीर, खोया आदि शामिल हैं। ध्यान रखें कि ये प्रॉडक्ट हमेशा पैकेटबंद ही खरीदें। मार्केट में मिलने वाले खुले प्रॉडक्ट न खरीदें क्योंकि इनमें हानिकारक बैक्टीरिया मिल जाते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से पेट खराब हो सकता है। गाय या भैंस के दूध की जगह बादाम मिल्क या सोया मिल्क इस्तेमाल कर सकते हैं। दही और छाछ तो घर का ही इस्तेमाल करें। अगर संभव हो तो पनीर भी घर पर बनाकर इस्तेमाल करें।



दूध के ये हैं ऑप्शन

खीर

दूध से बनी चावल और साबूदाने की खीर भी खा सकते हैं। चावल की खीर को अगर फ्रिज में रखकर ठंडा करके खाएं तो बहुत टेस्टी लगती है।

स्वीट्स

अगर दूध नहीं पसंद तो दूध से बनी स्वीट्स घर में पापा/मम्मी से बनवाएं और खाएं। दूध से खोया बनाकर उसकी स्वीट या कोई और डिश बनाई जाए तो सेहत को वही फायदा मिलेगा जो दूध पीने से मिलता है।

आइसक्रीम

दूध से बनी आइसक्रीम भी खा सकते हैं। आइसक्रीम बनाते समय इसमें फूट्स या ड्राई फ्रूट्स के छोटे-छोटे टुकड़े या फ्लेवर के लिए कोई दूसरी चीज भी मिला सकते हैं। आइसक्रीम फ्रेश बनाकर ही खाएं।


लैक्टोजलेक्टोज इनटोलरेंस है तो यह खाएं

 लैक्टोज इनटोलरेंस पाचन से संबंधित समस्या है। इसमें शरीर दूध या दूध से बने प्रॉडक्ट जैसे दही, पनीर आदि को डाइजेस्ट नहीं कर पाता है। इन्हें खाने से पेट में सूजन, दस्त और पेट में ऐंठन आदि हो जाते हैं। इसलिए दूध या दूध से बने प्रॉडक्ट की जगह सोया मिल्क, बादाम या बादाम मिल्क, हरे पत्ते वाली सब्जियां आदि खाएं। इन्हें खाने से भी आपको वही कैल्शियम मिलेगा जो दूध से मिलता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

MS WORD 2007 के मेन्यूज़