Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कंप्यूटर क्या है : एक परिचय

वर्तमान युग कंप्यूटर युग माना जाता है। आज कंप्यूटर संपूर्ण विश्व में चमत्कारी परिवर्तन ला चुका है। सरकारी विभागों, संस्थाओं, विभिन्न तरह के संगठनों, बैंकों आदि में कंप्यूटर का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। जहां विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह कंप्यूटर द्वारा किए जाते हैं, वहीं कंप्यूटर दैनिक उपयोग के यंत्रों की भांति चारों ओर विद्यालयों में भी अपना स्थान पा ही चुका है।

आज का युग जहां कंप्यूटर एवं सूचनाओं का योग है वही पिछड़ा युग कंप्यूटर का था। आज के परिप्रेक्ष्य में कंप्यूटर का सकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन के हर भाग में साफ देखा जा सकता है। कंप्यूटर का आविष्कार ने मानव के काम करने के तरीके को पूर्णरूपेण बदल डाला है। कंप्यूटर की सहायता से व्यापार, शिक्षा, अस्पताल, उत्पादन, मनोरंजन, प्रशासन, बैंक, अंतरिक्ष विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों में अनेक अनेक कार्य किए जाते हैं। आज के समय में आप जहां भी नजर दौड़आएंगे, वहीं कंप्यूटर नजर आएंगे। यह सर्व व्यापी बन चुका है। कंप्यूटर हमारे लिए ट्रेन एवं हवाई जहाज की टिकट आरक्षित करते हैं। हमारी परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करते हैं एवं परीक्षा परिणाम तैयार करते हैं। एटीएम मशीन (ATM machine) से पैसा निकालते हैं। उत्पादन उद्योग में स्वचालित उत्पादन करते हैं एवं उपग्रहों ( Satellites) को नियंत्रित करते हैं। इनका प्रयोग पत्रों को लिखकर इन्हें ई-मेल (E-mail) के रूप में भेजने, कंपनी के इन्वेंट्री (Inventory) को मेंटेन (Maintain) करने, जटिल गणनाओं को करने, घरों एवं सेतु को डिजाइन करने, ऑटोमोबाइल्स के इंजनों को डिजाइन ( Design) करने, ऑटोमोबाइल्स (Automobiles) के इंजनों को डिजाइन करने,अस्पतालों में रोगियों की स्थिति की निगरानी करने, यातायात को नियंत्रित करने, गाने सुनने, चलचित्र देखने एवं अनेक कार्यों के लिए किया जाता है। इनका प्रयोग मौसम के पूर्वानुमान लगाने के लिए भी होता है, जिसमें जटिलतम गणनाएं सन्निहित होती हैं।

कंप्यूटर का प्रयोग इंबेडेड स्वरूप (Embeded Form) में टेलीविजन कैलकुलेटर, रोबोट, आधुनिक खिलौने एवं स्वाचालित उत्पादन से संबंधित मशीनों में भी होता है। सुपर कंप्यूटर अति शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं‌ जिनका प्रयोग कृत्रिम उपग्रहों (Artificial Satellites) के साथ पृथ्वी, समुद्र, चट्टान एवं रेगिस्तान के गर्भ में छिपे तेल एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों का पता लगाने के लिए किया जाता है। आज के समय में हमारे जीवन का कोई भी क्षेत्र कंप्यूटर के स्वर्णिम प्रभाव से अछूता नहीं है।

आज कंप्यूटर को चलाने के लिए वातानुकूलित कमरों की आवश्यकता नहीं रही और ना ही उन्हें कोई विशेष रूप से शिक्षित व्यक्ति द्वारा चलाने की और देखभाल करने की आवश्यकता है। पहले की अपेक्षा आधुनिक कंप्यूटर सुदृढ़, छोटे एवं अधिक शक्तिशाली होते जा रहे हैं और वे बहुत कम विद्युत ऊर्जा पर काम करने लगे हैं।

कंप्यूटर क्या है? (What is Computer?)

कंप्यूटर की उत्पत्ति (Compute) शब्द से हुई है, जिसका तात्पर्य गणना करना अथवा गिनती करना है। कंप्यूटर की स्वयं की तार्किक शक्ति एवं स्मृति होती है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ( Electronic Device) है, जो यूजर (User) द्वारा दिए गए निर्देशों ( Instructions) के आधार पर किसी कार्य विशेष (Task) को निष्पादित करता है।

कंप्यूटर एवं मनुष्य में बड़ा अंतर यह है कि कंप्यूटर में बुद्धि नहीं होती। अतः कंप्यूटर, कंप्यूटर यूजर (User) द्वारा इनपुट किए गए अर्थहीन संदेशों को प्राप्त कर उसे प्रोग्राम के नियंत्रण द्वारा अर्थपूर्ण संदेश में परिवर्तित कर देता है। अतः यूजर (User) को वे सभी परिणाम प्राप्त हो जाते हैं, जो उसके लिए आवश्यक होते हैं। इसके लिए कंप्यूटर को प्रोग्राम की आवश्यकता होती है। आधुनिक कंप्यूटर में स्मृति भंडारण (Memory) की भी सुविधा उपलब्ध है, जिसमें यूजर (User) प्राप्त परिणामों का भंडारण कर सकता है।

इनपुट डिवाइस ( Input Device) तथा कीबोर्ड ( Keyboard) के माध्यम से कंप्यूटर को डेटा एवं इंस्ट्रक्शन ( Data and Instructions) दिया जाता है। दिए गए इंस्ट्रक्शंस के सेट (Set) के आधार पर जब डेटा को कंप्यूटर द्वारा प्रोसेस ( Process) कर दिया जाता है तो कंप्यूटर परिणाम (Result) देता है जिसे आउटपुट (Output) या इनफॉरमेशन (Information) कहते हैं। दिए गए डेटा को प्रोसेसिंग यूनिट द्वारा प्रोसेस किया जाता है। इसके बाद परिणाम को आउटपुट यूनिट पर भेज दिया जाता है। हार्डवेयर (Hardware) एवं सॉफ्टवेयर (Software) के बीच इंटरेक्शन (Interaction) के माध्यम से ही कंप्यूटर काम करता है। कंप्यूटर के सभी भौतिक अंग ( Physical Parts) जिन्हें आप देख एवं छू सकते हैं, उन्हें हार्डवेयर (Hardware) कहा जाता है। माइक्रोप्रोसेसर ( Microprocessor) अर्थात् सीपीयू (CPU), कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण हार्डवेयर होता है जो आपके कंप्यूटर के अंदर एक आयताकार चिप (Chip) होता है। इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain) कहा जाता है; क्योंकि यही सभी आदेशों को निष्पादित (Execute) करता है एवं कैलकुलेशन करता है। मॉनिटर कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर इत्यादि हार्डवेयर डिवाइस होते हैं। इन्हें पेरीफेरल डिवाइस ( Peripheral Device) भी कहा जाता है क्योंकि यह सीपीयू (CPU) से जुड़े होते हैं।

इंस्ट्रक्शंस ( Instructions) या प्रोग्राम्स (Programs) के एक सेट (Set) को सॉफ्टवेयर (Software) कहते हैं जो हार्डवेयर को यह निर्देश देता है कि क्या करना है। एक वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम (Word Processing Program) एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है जिसका प्रयोग पत्रों को लिखने के लिए करते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) भी एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है जो आपके कंप्यूटर एवं उससे जुड़ी डिवाइसेज़ (Devices) को कार्य करने योग्य बनाता है तथा उन्हें प्रबंधित भी करता है।


एक कंप्यूटर एक सिस्टम  (System) अर्थात तंत्र होता है जिसके अनेक भाग होते हैं और यह सभी एक साथ मिलकर कंप्यूटर को कार्य करने योग्य बनाते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

MS WORD 2007 के मेन्यूज़